
Hrithik Roshan’s unseen photos: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऋतिक रोशन के बर्थडे के खास मौके पर उनकी कजिन पश्मीना रोशन ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सामने आई इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन के बचपन से लेकर उनके अभी तक के सफर की खूबसूरत झलक दिखी है। साथ ही इन तस्वीरों में सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ पश्मीना रोशन की क्यूट बॉन्डिंग भी नजर आई। इन तस्वीरों को शेयर कर फिल्म स्टार की बहन पश्मीना ने साथ ही एक बेहद क्यूट नोट भी शेयर किया है। यहां देखें फोटोज।
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की इन अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर पश्मीना ने बर्थडे विश किया है। पश्मीना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डुग्गु भैया। आप हमारे परिवार को साथ रखने की ग्लू हो। शुक्रिया हमारी जिंदगी में इतना प्यार, हंसी और खुशियां भरने के लिए। मेरे पास कोई शब्द नहीं है आपको मैं कितना प्यार करती हूं।’

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना ने उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वो अपने भाई ऋतिक रोशन संग बचपन की तस्वीरें नजर आ रही हैं।
सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ पश्मीना रोशन की ये तस्वीर बयां करती हैं कि दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग है। ये राखी के त्योहार की तस्वीर है। जिसमें ऋतिक रोशन बहन पश्मीना संग तस्वीर खिंचवाते दिख रहे हैं।

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी बहन पश्मीना रोशन बचपन से ही एक दूसरे के करीब हैं। दोनों के बीच बेहद गहरी बॉन्डिंग है।
ये तस्वीर दोनों सितारों के फैमिली वेकेशन की है। जिसमें ऋतिक रोशन ने अपनी चचेरी बहन पश्मीना संग क्वालिटी टाइम बिताया था।

ऋतिक रोशन अपनी फैमिली वेकेशन्स के दौरान अपनी बहन सुनैना और कजिन पश्मीना संग गार्डन में चिल करते दिखे। जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई।

अदाकारा पश्मीना रोशन ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं। वो उनके चाचा राकेश रोशन की बेटी हैं। ये इस स्टार कपल की फैमिली फोटो है।