प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra Wedding) शादी रचाने वाले हैं। बीती शाम को उनका संगीत फंक्शन था जहां प्रियंका ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं सिद्धार्थ के जीजू ने भी अपने हुनर से रंग जमा दिया। प्रियंका का होने वाली भाभी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए उनके वीडियोज।

होने वाली भाभी संग थिरकीं प्रियंका
भारत में कोई फंक्शन हो और प्रियंका चोपड़ा न झूमें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाई की शादी में भी एक्ट्रेस ने अपने देसी अवतार से सभी के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक जगह उन्हें 7 खून माफ मूवी के डार्लिंग गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ पैर थिरकाए। ननद और भाभी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
निक जोनस ने जमाई महफिल
एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में होने वाली भाभी के साथ डांस किया, दूसरी ओर निक जोनस ने अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने सिद्धार्थ और नीलम की संगीत नाइट में गाना गाया। हाथ में गिटार लिए निक को इंग्लिश सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है।