Priyanka Chopra Bhabhi Burns: प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी 7 फरवरी, 2025 को बड़े धूम-धाम से हुई। लेकिन शादी के महज 3 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय का स्किन जल गया। यह कैसे हुआ, चलिए बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय की कैसे जल गई त्वचा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भाभी नीलम उपाध्याय ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी त्वचा झुलस गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर बताया कि यह संभवतः हल्दी के पेस्ट के कारण हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम से पहले पैच टेस्ट किया था, लेकिन हल्दी और धूप के संपर्क में आने के कारण उनकी त्वचा जल गई। नीलम ने लोगों से इस परेशानी को कम करने और उपचार के लिए सुझाव मांगा है।
जलने वाली तस्वीर वायरल

नीलम ने अपने कॉलरबोन के आसपास हुई एलर्जी की एक तस्वीर पोस्ट की है। हल्दी समारोह में सिद्धार्थ और नीलम को पारंपरिक पीले रंग की पोशाक देखा गया।

इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं थीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के लिए एक प्यार भरे संदेश साझा किया था।