Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में साथ देखा गया।

विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया – फोटो : इंस्टाग्राम
Follow Us
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर इन्हें साथ देखा जाता है। हाल ही में कपल गोवा में छुट्टियां मनाने साथ गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच हाल ही में एक बार फिर इन्हें साथ देखा गया। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कपल हाथों में हाथ डाले साथ पहुंचा। इस दौरान विजय वर्मा के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लि
विजय वर्मा की इस अदा ने जीता दिल
विजय वर्मा अपनी लेडी लव पर सार्वजनिक रूप से प्यार जताने में कतई पीछे नहीं रहते। हाल ही में जब मनीष मल्होत्रा ने पार्टी का आयोजन किया तो विजय और तमन्ना ने एक साथ शानदार अंदाज में एंट्री की। इस दौरान विजय की एक बात ने सबका ध्यान खींचा। तमन्ना का पर्स उन्होंने अपने कंधे पर टांग लिया, जिससे वे पैपराजी को पोज देते वक्त सहज रह सकें। इसका वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

यूजर्स ने पूछा- शादी कब कर रहे हो?
कपल के फैंस को दोनों का यह अंदाज खूब पसंद आया। खासकर विजय की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘तमन्ना का रंग चढ़ने लगा है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हो। आपने जिस अंदाज में तमन्ना का बैग कैरी किया है, वह तो लाजवाब है’। एक यूजर ने लिखा, ‘विजय ने दिल जीत लिया’। वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि शादी कब कर रहे हो?

‘ओडेला 2’ में नजर आएंगी तमन्ना
विजय वर्मा की शादी की खबरों को लेकर चर्चा है कि अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, कपल की तरफ से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल स्त्री 2 में उन्होंने आज की रात गाने पर आइटम नंबर कर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद वे सिकंदर का मुकद्दर में नजर आईं। उनकी आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ है। वहीं, विजय वर्मा को मुर्डर मुबारक में देखा गया।